फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोपोर में पुलिस बलिदानियों की याद में रन फॉर यूनिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलिदानियों की याद में सोपोर पुलिस ने सोमवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। यह दौड़ सैदपोरा से शुरू होकर डूरू में संपन्न हुई। इसमें युवाओं, छात्रों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर लेकर वीर बलिदानियों की याद में नारे लगाए, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देना, एकता और फिटनेस को बढ़ावा देना और पुलिस-जनता के संबंधों को मजबूत करना था। इस अवसर पर अधिकारियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें