पुलवामा। अवंतिपोरा के त्राल क्षेत्र में एक स्कूटी सड़क से फिसल गई। इस हादसे में एक व्यक्ति और बच्चा घायल हो गया। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उपजिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान त्राल निवासी 8 साल के हामिद अहमद शेख और उनके पिता इरफान हामिद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक चालक के नियंत्रण खो देने से स्कूटी सड़क से फिसल गई। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। संवाद