बारामुला। जंगम पट्टन क्रॉसिंग पर शनिवार को एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाड़ी जम्मू और कश्मीर पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर और कंदबाग के रहने वाले राजिंदर सिंह चला रहे थे। जब यह हादसा हुआ तब वह श्रीनगर से बारामुला जा रहे थे। हादसे के दौरान एक महिला को गंभीर चोटें आईं। उनकी पहचान प्रकाश कुरे के रूप में हुई जो राजिंदर सिंह की पत्नी थीं। वह बारामुला के कांतिबाग की रहने वाली थीं। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए पट्टन के उप जिला अस्पताल में रेफर किया गया। यहां मेडिकल टीम की कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद