संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। जिले के चावलगाम इलाके में रविवार को मोटरसाइकिल और बस की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान बशीर अहमद शेख निवासी हनीद चावलगाम के रूप में हुई है। बशीर अहमद को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।