पुलवामा। पांच दिन पहले डुबजां में रंबियारा नदी में डूबे चार वर्षीय बच्चे की तलाश में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें डुबजां से शोपियां तक नदी के किनारे व्यापक खोज जारी रखे हुए हैं। इसमें डीसी शिशिर गुप्ता और एसएसपी मुश्ताक अहमद की निगरानी में रेस्क्यू चलाया जा रहा है। शोपियां और पुलवामा के स्थानीय निवासी भी चल रही खोज कार्यों में रेस्क्यू एजेंसियों की सक्रिय रूप से सहायता कर रहे हैं। संवाद