शोपियां। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वीरवार को रेवेन्यू विभाग ने अगलर मेगा फ्रूट मंडी के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर लगभग 8 से 9 कनाल सरकारी जमीन को मुक्त कराया। यह जमीन कथित तौर पर गैरकानूनी कब्जे में थी। यह अभियान तहसीलदार की निगरानी में चलाया गया। सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमणों को मशीनरी और जनशक्ति की मदद से हटाया गया और जमीन को सरकार के कब्जे में वापस लिया गया। संवाद