श्रीनगर। उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल अपने यात्रियों को समय पर खानपान व अन्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के संबंध में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बहुउद्देशीय स्टॉल की शुरुआत करने के लिए ई-नीलामी आयोजित करेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के मार्गदर्शन में 30 जनवरी को बिजबिहाड़ा, पट्टन, दीनानगर, रियासी, पंजगाम, मुकेरियां, विजयपुर जम्मू, रामनगर, श्रीनगर, पंपोर, बाड़ी ब्राह्मणा, नगरोटा, खारी, सदुरा और पालमपुर आदि में खानपान के स्टॉल आवंटित हेतु ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। अन्य रेलवे स्टेशन जिसमें बैजनाथ पपरोला, काकापोरा, रियासी और हीरानगर में पार्किंग आवंटित हेतु ई-नीलामी होगी। ब्यूरो