फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 296 लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े, 3,20,000 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विगत 23 और 24 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच सभी स्टेशनों व ट्रेनों में टिकट जांच करवाई। यह जांच रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के समन्वय से की गई। इस दौरान 296 लोग बिना टिकट यात्रा करते मिले। इनके खिलाफ कार्यवाही करते लगभग 3,20,000 रुपये का जुर्माना किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह सघन टिकट चेकिंग अभियान कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण फ्लाइट व सड़क यातायात प्रभावित होने के कारण से ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चलाया गया। इसके अनुरूप बिना टिकट व अनधिकृत यात्रियों की जांच भी की गई। इस दौरान फंसे हुए यात्रियों को टिकट चेकिंग स्टाफ की सहायता से ट्रेनों में बैठाया गया। यात्रियों में जागरूकता भी फैलाई गई कि वैध टिकट के साथ यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें