गांदलबल में हुई वल्लभभाई पटेल पर प्रतियोगिता। स्रोत पुलिस
गांदरबल/पुलवामा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए गांदरबल पुलिस गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कंगन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने अच्छा प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पुलवामा में अवंतिपोरा पुलिस ने त्राल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। यह आयोजन गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल त्राल में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और सरदार पटेल के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद