कुपवाड़ा। जिला खनिज अधिकारी कुपवाड़ा मुमताज अहमद शाह के नेतृत्व में एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने रविवार को गीरहट्टी में छापा मारा और नाले से निकाली 144 मीट्रिक टन बजरी जब्त की। इसे गूज इलाके में एक मैरिज हॉल के पास गैर-कानूनी रूप से जमा किया गया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने उन लोगों की भी पहचान की जो कथित तौर पर उस जगह पर गैर-कानूनी खनन गतिविधियों में शामिल थे। जब्त की गई सामग्री को बाद में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बाज़ार पुलिस को सौंप दिया गया। संवाद