फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: काजीगुंड में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काजीगुंड। कुलगाम जिले के काजीगुंड में शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा वेसू में कश्मीरी पंडित कॉलोनी के पास हुआ। एक अधिकारी के अनुसार, बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल बच्ची को तुरंत जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। वहां से उसे एसकेआईएमएस सौरा रेफर कर दिया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुशबू जान पुत्री बिलाल अहमद वागे, निवासी बेहीबाग यारीपोरा, कुलगाम के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस ने वाहन की पहचान और फरार चालक को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें