श्रीनगर। सामाजिक कल्याण विभाग श्रीनगर ने संकल्प–महिला सशक्तीकरण हब (मिशन शक्ति) के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एलडी अस्पताल वजीरबाग, गौसिया अस्पताल खानयार और जेएलएनएम अस्पताल रैनावारी में पंजीकरण अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएमएमवीवाई के तहत पात्र गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पहचान और पंजीकरण करना, मातृ लाभ का अंतिम वितरण सुनिश्चित करना और योजना की संस्थागत पहुंच बढ़ाना था। संवाद