बारामुला। थाना क्रेरी की पुलिस ने वीरवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कलांतरा बाला के निवासी फारूक अहमद चोपान उर्फ बेटा को काबू किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दुरहामा में बिलाल अहमद भट के परिसर की तलाशी ली गई। इस दौरान 774 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद