श्रीनगर में पुलिस ने नष्ट की भांग की खेती। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत श्रीनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम और नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए अरिबाग, शंकरपोरा, पहरू और जैनदार मोहल्ला क्षेत्रों में जंगली भांग को नष्ट किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों में फैली जंगली भांग की पहचान कर उसे नष्ट किया ताकि इसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों के रूप में न हो सके। संवाद