श्रीनगर। उपायुक्त बडगाम डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 79 पात्र मामलों को मंजूरी दी गई। इससे जिले में इस प्रमुख आवास योजना के कार्यान्वयन को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। इस दौरान पीएमएवाई-शहरी 2.0 के अंतर्गत नए पात्र मामलों को संबंधित नगर समितियों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सत्यापन, जांच और प्रमाणीकरण के बाद समिति के समक्ष रखा गया। कुल स्वीकृत मामलों में से 18 मामले नगर समिति बडगाम, 32 नगर समिति बीरवाह, 17 नगर समिति चाडूरा और 12 मामले नगर समिति चरार-ए-शरीफ से संबंधित हैं। संवाद