श्रीनगर। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने साफ किया है कि केंद्र शासित प्रदेश में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है। ऑयल इंडस्ट्री के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर हिमांशु शर्मा ने बताया कि टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और रिटेल आउटलेट्स के बड़े नेटवर्क के जरिए ईंधन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के सभी आउटलेट्स पर ईंधन वितरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे सामान्य तरीके से ही खरीदारी करें। घबराकर खरीदारी से बचें।