श्रीनगर। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट करते हुए महिला यात्री की ओर से मुस्लिम कर्मचारी से बदतमीजी का आरोप लगाते हुए इंडिगो एयरलाइंस से कार्यवाही की अपील की। एक्स पर की पोस्ट में इल्तिजा ने कहा कि एक महिला यात्री ने इंडिगो ग्राउंड के एक कर्मचारी को सिर्फ इसलिए गाली-गलौज और बदतमीजी की क्योंकि वह मुस्लिम था। वह इतना हैरान था कि एक शब्द भी नहीं बोल पाया। यह बदतमीज महिला खुद को भाजपा की अल्पसंख्यक नेता बताती हैं। विडंबना हमसे छिपी नहीं है। इंडिगो क्या आप चुपचाप बैठे रहेंगे या कोई कार्रवाई करेंगे। ब्यूरो