अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक में बुधवार को ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को एक टवेरा गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को तुरंत श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल की पहचान सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल परवेज़ अहमद के रूप में हुई है जो त्राल का रहने वाला है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।