बांदीपोरा। वंदे मातरम के 150 वर्षों के जश्न के हिस्से के रूप में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पेंटिंग प्रतियोगिताओं की शृंखला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साही भागीदारी दिखाई और युवाओं में देशभक्ति और रचनात्मकता की मजबूत भावना प्रदर्शित की। पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन मिडिल स्कूल दंगन, प्राइमरी स्कूल खरमोहल्ला बागटोर, मिडिल स्कूल गोबाज, गर्ल्स मिडिल स्कूल वानपोरा, और बीएमएस वानपोरा में किया गया। जहां छात्रों ने राष्ट्रीय गर्व, एकता और सांस्कृतिक विरासत के विषयों को चित्रित करके अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। इसी तरह की गतिविधियां हाई स्कूल वानपोरा और हायर सेकंडरी स्कूल के तहत वंदे मातरम की बैनर के तहत भी आयोजित की गईं। संवाद