श्रीनगर। पुलिस की गश्त टीम ने शनिवार को एक आरोपी नशा तस्कर को 7 किलो 910 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक थाना चडूरा की एक टीम गंजिबाग गांव में रूटीन गश्त कर रही थी। उन्होंने एक व्यक्ति को नायलॉन का बैग लेकर जाते देखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से चरस बरामद हुुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मेहरबान अहमद भट निवासी गोपालपोरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद