पुलवामा। पुलिस ने शनिवार को न्यू सर्कुलर रोड पर राजपोरा क्रासिंग के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने एक कार को जब जांच के लिए रोका तो चालक से 64 ग्राम चरस बरामद हुई। वाहन को जब्त करने के साथ ही पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शबीर अहमद तेली निवासी ड्रबगाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद