शोपियां। पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी को रविवार गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 60 ग्राम भांग बरामद की गई। जानकारी के अनुसार थाना इमाम साहिब की पुलिस ने बासकुचन क्रॉसिंग पर नाका लगाया हुआ था। गुलाम हैदर खान निवासी वाचूहलन इमाम साहिबा को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसके पास से भांग बरामद हुई। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद