बारामुला। पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रोजाना की तरह पट्टन पुलिस थाने से निकली पेट्रोलिंग पार्टी का सामना जब एक संदिग्ध व्यक्ति से हुआ तो उसने हड़बड़ाहट में भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे करीब 28 ग्राम चरस बरामद हुई जो वह काकापोरा से खौर शीराबाद ले जा रहा था। आरोपी की पहचान खौर शीराबाद निवासी शकील अहमद भट के तौर पर हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद