अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस को वीरवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिए ने एक व्यक्ति को आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पोस्ट संगम की टीम ने जीबी खलील, संगम में नियमित नाका चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। मुश्ताक अहमद डार निवासी रेंजीपोरा, अवंतिपोरा से तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 534 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में थाना बिजबिहाड़ा में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद