श्रीनगर। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने खाग क्षेत्र में नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना खाग की पुलिस टीम ने सुगेन क्रॉसिंग के पास आरोपी फिरोज अहमद शेख निवासी सुगेन खाग को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मक्की के छिलके में छिपाई गई चरस बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद