संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। सोपोर में बस स्टैंड चौकी की पुलिस टीम ने ग्रिड स्टेशन सीलू के पास नशा तस्करी के एक आरोपी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने उसे संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा तो उसे रोककर तलाशी ली। उससे हेरोइन बरामद की गई। आरोपी यावर-उल-इस्लाम नाइकू निवासी सीलू सोपोर के खिलाफ थाना सोपोर में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी नशे की खेप कहां से लाया, इसकी जांच की जा रही है।