पुलवामा। पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस के अनुसार काकापोरा क्षेत्र में नाके के दौरान ओखू से काकापोरा की ओर पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर सिंचाई नहर की ओर भागने लगा। सतर्क पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जासिर अहमद खांडे निवासी काकापोरा के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना काकापोरा में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद