श्रीनगर। एमएसएमई मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन उमीद के सहयोग से जिलावार उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। ये कार्यक्रम अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा और बारामुला जिलों में आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का समन्वय एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक मोहम्मद तारिक इश्तियाक की ओर से जेकेआरएलएम के संबंधित जिला कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करना तथा एमएसएमई मंत्रालय, जिला उद्योग केंद्रों तथा अन्य सहायक संस्थानों द्वारा उपलब्ध विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रमों में बैंकिंग समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिसमें बैंकरों ने एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध वित्तीय सहायता, क्रेडिट लिंकेज तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। संवाद