फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: वक्फ बोर्ड के कर्मचारी पर चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में वीरवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से वक्फ बोर्ड के 55 वर्षीय कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने घायल की पहचान हिलाल अहमद पंजरा के रूप में की है। चाकू के वार से उनके पेट पर गंभीर चोट आई है। उन्हें तुरंत उपचार के लिए रैनावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान व गिरफ्तारी के लिए व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें