फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: नेकां ने 12 वादों के साथ जारी किया घोषणापत्र, अनुच्छेद 370 और राज्य दर्जे की बहाली प्रमुख मुद्दा

Tue, 20 Aug 2024 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

घोषणापत्र में 12 वादों के साथ कश्मीर को प्राथमिकता दी गई है। घोषणापत्र में मुख्य मुद्दा अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली है।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें 12 वादों के साथ कश्मीर को प्राथमिकता दी गई है। घोषणापत्र में मुख्य मुद्दा अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली है। इसके साथ ही वर्ष 2000 से पूर्व विधानसभा द्वारा पारित स्वायत्तता प्रस्ताव को लागू करने का वादा किया गया है।

विज्ञापन


पार्टी के घोषणापत्र में युवाओं व महिलाओं को लुभाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर आम मतदाताओं को भी अपने पक्ष में करने का प्रयास किया गया है। घोषणापत्र में लगभग सभी वर्गों को छूने की कोशिश की गई है।


नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि पार्टी केवल पूरे होने वाले वादे ही कर रही है। उन्होंने घोषणापत्र को नेशनल कॉन्फ्रेंस का दृष्टिकोण पत्र और शासन के लिए रोडमैप बताया। घोषणापत्र में शामिल 12 वादों में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 और केंद्र शासित प्रदेश के बिजनेस एक्ट 2019 को फिर से तैयार करने का जिक्र है।
विज्ञापन


घोषणापत्र की प्रमुख बातें

  • भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत प्रक्रिया को बढ़ावा देना
  • राजनीतिक कैदियों को एमनेस्टी देना, पीएसए व यूएपीए हटाना, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली
  • बेरोजगारी से निपटने के लिए युवाओं को रोजगार पैकेज देना
  • बिजली-पानी की समस्या से छुटकारा दिलाना, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पांच हजार रुपये महीना व साल में 12 सिलिंडर देना, विधवा पेंशन भी
  • राशन तथा अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाना
  • नशे के खिलाफ नेकां के वादा रिपोर्ट को लागू करना
  • कृषि व बागवानी क्षेत्र को मजबूत बनाना। बाहरी फसलों से उत्पादकों को होने वाली क्षति से बचाना
  • चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देना व आधारभूत संरचना को मजबूत करना
  • पर्यटन तथा खनन उद्योग पर जोर, पाडर के नीलम खदान, उत्तरी कश्मीर के मार्बल व लिथियम खनन पर जोर
  • शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए प्रबल योजना
  • श्रीनगर व जम्मू शहर का समुचित विकास

    महबूबा की बेटी इल्तिजा का राजनीति में पदार्पण, बिजबिहाड़ा की प्रभारी बनीं
    जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। बिजबिहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इल्तिजा मुफ्ती विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत करेंगी। लोकसभा चुनाव में मां के लिए प्रचार में उतरने के साथ ही उनके चुनावी अखाड़े में उतरने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
    विज्ञापन


    पीडीपी ने इन्हें बनाया प्रभारी
    अब्दुल रहमान वीरी - अनंतनाग पूर्व
    सरताज अहमद मदानी - देवसर
    डॉ. महबूब बेग - अनंतनाग
    जीएन लोन हंजूरा - चरार-ए-शरीफ
    इल्तिजा मुफ्ती - बिजबिहाड़ा
    जीएच मोहिउद्दीन वानी - वाची
    वाहिद-उर-रहमान पर्रा - पुलवामा
    रफीक अहमद नाइक - त्राल

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें