श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के युवा एथलीट ने नेशनल लेवल पर नाम कमाया है। सरकारी स्कूल के स्टूडेंट नासिर एजाज सूफी को चीन में होने वाली मशहूर अंडर-15 बॉयज वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। यह शानदार कामयाबी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के देश भर में स्पेशल ट्रायल के बाद मिली है। नासिर का फाइनल सिलेक्शन पुणे में हुआ। इसके बाद नासिर ने झारखंड के रांची में एक नेशनल कोचिंग कैंप में इंटेंसिव ट्रेनिंग ली। संवाद