बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक मोर्टार शेल बरामद किया है। इसे नष्ट कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोनियार थाने को जानकारी मिली कि रामपुर बोनियार में आर्मी यूनिट के हेडक्वार्टर के पीछे इलाके में खुदाई के दौरान एक 51 एमएम का मोर्टार शेल मिला है। इसके बाद पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कर लिया। एसएचओ बोनियार इंस्पेक्टर हिलाल अहमद की मौजूदगी में सेना के बम निरोधक टीम (बीडीएस) ने मोर्टार शेल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विस्फोट कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद