श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर विधानसभा सचिवालय ने विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी की अध्यक्षता में पर्यावरण पर सदन समिति की प्रारंभिक बैठक बुलाई है। यह बैठक 5 जून 2026 को सुबह 11 बजे श्रीनगर स्थित विधानसभा परिसर के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बैठक में शामिल होने के लिए जिन सदस्यों से अनुरोध किया गया है, उनमें प्रो. घरू राम, सज्जाद गनी लोन, बलदेव राज शर्मा, दलीप सिंह, शौकत हुसैन गनई, जावेद अहमद मिरचाल, डॉ. सज्जाद शफी, सलमान सागर, जावेद रियाज (बेदार), डॉ. रामेश्वर सिंह और देवयानी राणा शामिल हैं। सचिवालय ने संबंधित विभागों को बैठक के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साउंड सिस्टम और मीडिया कवरेज के संबंध में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। ब्यूरो