फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: विधायक ने जल आपूर्ति परियोजना का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हजरतबल के विधायक सलमान अली सागर ने मंगलवार को जल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना से वंगुंड, डेंजरपोरा, ख्वाजा बाग, असतानपोरा और आसपास के क्षेत्रों में पीने के पानी की सुचारु आपूर्ति मजबूत होगी। उद्घाटन समारोह में पीएचई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जिनमें चीफ इंजीनियर, अधीक्षण इंजीनियर और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। विधायक ने स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना क्षेत्र के हजारों लोगों को जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें