संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मुहम्मद उमर फारूक ने वरिष्ठ नेता सोपोर के गुलाम नबी जाकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मीरवाइज ने सोमवार को एक्स पर किए पोस्ट में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शहीद-ए- मिल्लत के जीवनभर के साथी और कश्मीर के लिए किए गए उनके योगदान वाले सम्मानित सहयोगी के रूप में वर्णित किया। मीरवाइज ने कहा कि जाकी ने लगातार कैद की परिस्थितियों को दृढ़ संकल्प के साथ सहा। एक उच्च नैतिक गुणों वाला व्यक्ति जिसकी जिंदगी समर्पण और बलिदान से भरी हुई थी। मीरवाइज ने कहा अल्लाह उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।