अनंतनाग। दवा नियमों का सख्ती से पालन कराने और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी जंगलातमंडी की टीम ने ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मिलकर एक मेडिकल शॉप का संयुक्त निरीक्षण किया। जांच के दौरान वसीम अहमद डार निवासी ब्राकपोरा द्वारा संचालित दवा की दुकान में कई गड़बड़ियां और तय नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद मेडिकल शॉप को मौके पर ही सील कर दिया गया। संबंधित अधिकारियों की ओर से कानून के मुताबिक आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। संवाद