बारामुला। सोपोर पुलिस ने बारामुला के ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रुमगुंड, सोपोर में एक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंजूर अहमद निवासी ट्रुमगुंड सोपोर की ओर से संचालित दवा की दुकान को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। दवाओं का अनिवार्य रिकॉर्ड न रखना, बिना वैध पर्चे के डॉक्टर की लिखी दवाएं बेचना, और अन्य नियामक नियमों का पालन न करना शामिल था। टीम ने दुकान को सील कर दिया। संवाद