फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेना ने बांदीपोरा में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। सेना की ओर से जिले के मंत्रीगाम में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के आसपास इलाकों से पहुंचे लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य जांच की और मरीजों को मुफ्त दवाइयां प्रदान कीं। शिविर में आई डाक्टरों की टीम ने बुजुर्ग नागरिकों, महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान दिया। लोगों ने शिविर आयोजित करने के लिए सेना का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह के शिविर का आयोजन दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सेना ने लोगों के कल्याण के लिए इस क्षेत्र में इस प्रकार के मानवीय प्रयासों को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें