श्रीनगर। एसकेआईसीसी में वीरवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशे के खिलाफ अभियान का एलान किया। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल से जम्मू संभाग में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान शुरू किया गया है। कश्मीर संभाग में यह तीन मई को श्रीनगर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे इस केंद्र शासित प्रदेश से नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लें। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है, अभियान शुरू होने के बाद इसे और तेज किया जाएगा। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। ब्यूरो