श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को हार्दिक बधाई दी है। एक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि होली के त्योहार के अवसर पर लोगों को अपनी हार्दिक बधाई देता हूंं। उम्मीद है कि रंगों का यह त्योहार जो पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और सफलता लाएगा। ब्यूरो