श्रीनगर के स्कूल में लगी आग। संवाद
श्रीनगर। श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में शनिवार को आरपी स्कूल के गर्ल्स विंग में आग लग गई। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज मुजगुंड और अन्य यूनिट्स की फायर टेंडर को सेवा में लगाया गया। आग पर कथित तौर पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण और घटना से हुए नुकसान की सीमा के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है। संवाद