बारामुला। बोनियार के शालदाजन जंगल इलाके में फिसलकर ऊंचाई से गिरने के बाद 56 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान मुश्ताक अहमद चौधरी के रूप में की गई जो दलीवर चौधरी का बेटा और हुंधी नौशेरा बोनियार का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह व्यक्ति जंगल इलाके में बकरियां चरा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और उसे शीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बोनियार पुलिस स्टेशन ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही हे।