कुपवाड़ा। पुलिस ने औषधि विभाग के समन्वय से नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को पूरे जिले में केमिस्टों, दवा विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं का निरीक्षण किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रिकॉर्ड का सत्यापन करना, डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाओं के दुरुपयोग को रोकना, सीसीटीवी संबंधी नियमों को लागू करना और बड़ी मात्रा में सिरिंज का उपयोग करने वालों की पहचान करना था। साथ ही, स्टॉक की जांच भी की गई ताकि चोरी या हेराफेरी का पता लगाया जा सके। संवाद