कुलगाम। एसएसपी कुलगाम अनायत अली चौधरी के निर्देशों पर कुलगाम पुलिस ने मंगलवार को यारीपोरा और बेहिबाग इलाकों में व्यापक वाहन तलाशी व जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नियमित निवारक उपायों के तहत चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने इलाके से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। अभियान के दौरान विशेष रूप से बाहरी राज्यों के वाहनों और बिना नंबर प्लेट या वैध दस्तावेजों के चल रही मोटरसाइकिलों की जांच पर जोर दिया गया। वाहन चालकों और दोपहिया सवारों से आवश्यक कागजात पेश करने को कहा गया, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी हुई है। संवाद