श्रीनगर। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त रिफत आफताब कुरैशी ने सोमवार को नॉलेज कंपोनेंट के तहत संवेदीकरण और कृषि शैक्षिक कार्यशाला का उद्घाटन किया। श्रीनगर के खोनमोह के कम्युनिटी हॉल में इसका आयोजन किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी इदरीस बशीर ने श्रीनगर जिले के यूथ क्लब के सदस्यों, किसानों और उद्यमियों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। ब्यूरो