फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में चरस व गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने बुधवार को हलमुला और केवीपोरा मर्हमा क्षेत्र में नशा तस्करी के दो आरोपियों को नाके पर जांच के दौरान गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक हलमुला इलाके में एक गाड़ी को रोककर जांच की गई। गाड़ी से 4.9 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मर्हमा निवासी सुहेल भट के तौर पर हुई। दूसरे आरोपी को केवीपोरा मर्हमा में दबोचा गया। यहां बटपोरा निवासी आरोपी अब्दुल रशीद के पास से एक नायलॉन बैग में 3.74 किलो चरस पाउडर मिला। दोनों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें