फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हड़ताल से प्रभावित छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं आयोजित करेगी केयू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंच पाने वाले विद्यार्थियों के लिए कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) विशेष परीक्षाएं आयोजित करेगा। केयू के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से घोषित हड़ताल के चलते परिवहन की अनुपलब्धता के कारण कई छात्र परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। कश्मीर विश्वविद्यालय ने यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में व्यवधान के कारण किसी भी छात्र को शैक्षणिक नुकसान न हो। हड़ताल से प्रभावित छात्रों को सलाह दी गई कि वे विशेष परीक्षाओं के कार्यक्रम के संबंध में आगे की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के संपर्क में रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें