श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) में मंगलवार को मुख्य परिसर में सजावटी पौधों की नर्सरी, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन और मशरूम की खेती पर आधारित उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा किया। कुलपति प्रो. निलोफर खान ने कहा कि कौशल-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक उद्यम अवसरों के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे प्रयास प्रतिभागियों में उद्यमशील क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं और उन्हें वैज्ञानिक ज्ञान को स्थानीय संसाधनों पर लागू करके सतत आजीविका के मार्ग तलाशने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। संवाद