पुलवामा। पुलिस ने पुलवामा के करीमाबाद इलाके में लाखों रुपये की कीमत की एक रिहायशी संपत्ति मंगलवार को अटैच की। अधिकारियों के अनुसार अटैच की संपत्ति एक मंजिला घर है जो करीमाबाद पुलवामा में है और यह फैयाज अहमद मीर का है। पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया कि यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से मिले पैसों से गैर-कानूनी तरीके से हासिल की गई थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पुलवामा में एफआईआर दर्ज है जो ड्रग्स से जुड़ी गैर-कानूनी गतिविधियों में लगातार शामिल होने को दिखाता है। संवाद