श्रीनगर। झेलम वाटरफ्रंट तीन दिनों तक रचनात्मकता, शिल्प कौशल और संवाद से जीवंत हो उठा। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर की ओर से आयोजित पयाम द क्राफ्ट एंड डिजाइन बाजार का तीन दिवसीय शोकेस मंगलवार को संपन्न हुआ। कारीगरों, डिजाइनरों, छात्रों और व्यापक रचनात्मक समुदाय को एक साथ लाकर, पयाम कश्मीर की समृद्ध शिल्प विरासत का जश्न मनाने के साथ-साथ डिजाइन, नवाचार और सहयोग के माध्यम से नई संभावनाओं की खोज के लिए एक जीवंत मंच के रूप में उभरा। ब्यूराे